फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटने पर सांप्रदायिक तनाव, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़

Mon, 23 Jan 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवाना कस्बे में रविवार शाम सांप्रदायिक तनाव हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने एक युवक को बंधक बनाकर पीट दिया। इस पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और बवाल कर दिया। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजीं तो लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। यह देख व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। एसपी देहात और एसडीएम मवाना पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मवाना कस्बे के गुड़ मंडी में गांव रानी नंगला निवासी सोमपाल उर्फ सोनू ने बताया कि तीन साल पहले उसने एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उसके साथ दिल्ली में रहने लगा। करीब एक साल पहले वह लौटे और मवाना के पास एक गांव में रह रहे हैं। उनके एक बच्ची भी है। रविवार को युवती उसे और बच्चे को लेकर मवाना पहुंची। वहां उसने युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक को मोहल्ला कल्याण सिंह में एक घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया। युवक को बंधक बनाकर पीटने की जानकारी पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंच गए। थाने में दोनों समुदायों के लोगों में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने लाठियां फटाकर कर थाने से भीड़ को खदेड़ दिया।

दोनों पक्षों ने किया पथराव
इस बीच, दूसरे समुदाय के लोगचौहान चौक पर भाजपा नेता के घर के पास पहुंचे और पथराव शुरूकर दिया। दूसरी तरफ से भी लोगों ने जमकर पथराव किया। आरोप है कि एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके गए। भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। इस बीच, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए एक सिपाही की वर्दी खींच ली और साप्ताहिक पैठ से लौट रहे आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान थाने के सामने ही दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता अभिनव चौहान से मारपीट कर दी। एसपी देहात श्रवण कुमार, एसडीएम मवाना, एएसपी मवाना अंकित मित्तल पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे और स्थिति पर काबू किया। क्षेत्र में तनाव देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। युवती ने युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें