फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी, मासूम की मौत, 12 घायल

Mon, 23 Jan 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की की सुबह अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां कोन थाना क्षेत्र के चांची गांव निवासी राजेश के एक वर्षीय बेटे आयुष की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
ये लोग कोन से छत्तीसगढ़ प्रतापपुर शिव मंदिर में कथा सुनने जा रहे थे। कोन थाना क्षेत्र के चांची गांव और दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव से लोग पिकअप से छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर शिव मंदिर में कथा सुनने जा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे बभनी मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें पिकअप पर सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने वाहन के नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और बभनी सीएचसी भिजवाया।
जहां उपचार के दौरान एक वर्षीय आयुष की मौत हो गई। इस वाकए के बाद परिजनों में मातम छा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें