योगेश भदौड़ा गैंग के गुर्गे योगेश उर्फ लाला को उसके दो साथियों के साथ कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। योगेश जानी ढढरा गांव का प्रधान भी है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, चार कारतूस और वैगन आर कार बरामद की है।
एएसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि योगेश उर्फ लाला ने कपिल और श्यामवीर के साथ सोमवार देर रात को खड़ौली चौराहे पर एक होटल में खूब गुंडई की। होटल स्टाफ पर पिस्टल तानकर फायरिंग की कोशिश की। मैगजीन निकल जाने की वजह से गोली नहीं चली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। एएसपी के अनुसार योगेश उर्फ लाला ढढरा गांव का प्रधान है और योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़ा है। उसका साथी कपिल और श्यामवीर भी उसी के गांव के हैं। हालांकि इन दोनों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। लाला जानी थाने का गैंगस्टर है और उस पर गुंडा एक्ट भी लगी है। योगेेश उर्फ लाला प्रधान का चुनाव जीतने के बाद जेल गया, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया। चर्चा है कि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में भी है।
कई जनपदों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत 22 मुकदमे दर्ज
आरोपियों को ले जाती पुलिस
कई मामले हैं दर्ज
एएसपी के अनुसार योगेश लाला धमकी देकर रुपये वसूली के अलावा लूट और डकैती की वारदातें भी कर चुका है। मेरठ समेत कई जनपदों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिले में सरधना, किठौर, जानी और कंकरखेड़ा में भी कई केस दर्ज हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी उस पर हत्या, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। शेरकोट बिजनौर में भी जानलेवा हमले और 25 आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/