फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान पर युवती ने लगाया शादी कर यौन शोषण करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Aug 2019 10:09 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पीएसी जवान के साथ घर से भाग कर शादी कर ली। बाद में जवान ने उसे घर भेज दिया। इसके बाद से उसे नहीं बुलाया। पीड़िता ने जान माल की धमकी व यौन शोषण करने का आरोप लगा कर तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती ने बताया कि मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसकी बुआ का रिश्तेदार है। उसका घर आना जाना था। इससे दोनों में संबंध हो गए। युवक की पीएसी में नौकरी लगने पर उसके माता पिता ने उससे शादी करने को कहा। इस पर पांच नवंबर 2018 को वह घर पर सूचना दिए बिना युवक के पास चली गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मैनपुरी में उसके साथ कोर्ट में शादी कर ली। वह पीएसी जवान के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद उसने कहा कि वह ट्रेनिंग पर जा रहा है और उसे घर भेज दिया। आरोप है कि अब वह घर से बुलाने के नाम पर दहेज के 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है। 

मना करने पर जान माल की धमकी देता है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें