फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, खाली मिली कई पुलिस चौकियां

Sun, 25 Jun 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुलंदशहर, नोएडा में हाईवे पर हुई वारदातों के बाद एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मेरठ पुलिस हाईवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। शुक्रवार शाम बेगमपुल से कारोबारी के बेटे का अपहरण हो गया। उसकी लोकेशन भी एनएच-58 की आई, लेकिन इसके बावजूद भी रात को हाईवे पर कोई चेकिंग नहीं थी। अमर उजाला टीम ने रात 10 से 12 बजे तक सुरक्षा का जायजा लिया। बागपत बाईपास से मोदीपुरम तक रास्ते में कोई भी यूपी 100, फैंटम या थाना पुलिस गश्त करती नजर नहीं आई। शहर के अंदर भी कई पुलिस चौकियां खाली पड़ी थी।  
विज्ञापन


10: 47 बागपत बाईपास, गोपाल विहार बूथ 
एनएच 58 पर बागपत बाईपास केआसपास सड़क सूनसान थी। सड़क पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। बाइपास केपास गोपाल विहार पुलिस बूथ का बोर्ड लगा था, लेकिन यहां कोई पुलिस कर्मी नहीं था। यहां झाड़ियां उगी थी। बाइपास का पुलिस बूथ भी खाली था।

रात 11: 03 सरधना बाइपास पुलिस चौकी
एनएच 58 की यह चौकी काफी अहम है, लेकिन रात को ये चौकी सूनी थी। चौकी के अंदर लाइट जली थी। बाहर कुर्सियां और टेबल भी थी लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी यहां नहीं मिला।
विज्ञापन


11.43 चौकी पीवीएस माल
आधी रात तक मॉल के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन सवा 11 बजे भी यह चौकी सूनी थी। चौकी के बाहर मेज कुर्सी पड़ी थी लेकिन कोई पुलिस कर्मी यहां नजर नहीं आया।

11.47 बजे : पुलिस चौकी सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर
शहर के पॉश इलाके में पड़ने वाली यह चौकी मैन मार्केट के बीच में है। यहां आधी रात तक लोगों का आना जाना रहता है।11:30 बजे ही चौकी सूची थी। अंदर लाइट जली थी, लेकिन पुलिस कर्मी नहीं थे।

यहां मुस्तैद थी पुलिस
परतापुर बाइपास, रोहटा बाइपास, तेजगढ़ी ,मोदीपुरम बेगमपुल पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मी मुस्तैद बैठे थे। फैंटम पुलिस रात को दिल्ली रोड जली कोठी के पास छोड़कर कहीं नही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें