फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रियम गर्ग के रिश्तेदार की मौत, गांव में फोर्स तैनात

Thu, 22 Jul 2021 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रियम गर्ग के रिश्तेदार की गोली लगने से मौत हो गई। यहां दो पक्षों के बीच सवा महीने से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
मेरठ के पौहल्ली गांव में संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के पौहल्ली गांव में सवा महीने पुरानी रंजिश में बुधवार सुबह दो पक्षों संघर्ष हो गया। जिसमें एक बेकसूर की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मृतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रियम गर्ग का रिश्तेदार है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


रविंद्र उर्फ रवीश पुत्र मलखान और छोटू पुत्र देवेंद्र के बीच सवा महीने पहले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। सुबह रविंद्र पक्ष के लोगों ने छोटू पक्ष के एक युवक को रोककर पीट दिया। उसे बंधक बनाकर पीटने की सूचना पर छोटू पक्ष के लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैश होकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में शिवमंदिर के निकट पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। एक गोली अपने खेत से लौट रहे सुरेश गुप्ता (45 वर्ष) पुत्र तिलकराम गुप्ता के सीने में जा लगी। परिजन उसे कंकरखेड़ा क्षेत्र के कैलाशी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। संघर्ष में रविंद्र के अलावा छोटू पक्ष के पुष्पेंद्र, सोनू और रवि घायल हुए हैं। 

सूचना पर सीओ आरपी शाही और थानाध्यक्ष सरधना बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई। एसपी देहात केशव कुमार ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कैलाशी अस्पताल से पंचनामा भरकर सुरेश गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परिवार में कोहराम, हत्या का मुकदमा दर्ज
सुरेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में ही खेती करता था। सुरेश के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा तीन बेटी व एक बेटा हैं। बड़ी बेटी सोनिया की शादी एक साल पहले ही की थी। बेटा अभी 12 साल का ही है। सुधीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुरेश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी प्रियम गर्ग के पिता के मामा का बेटा था। सुरेश के बड़े भाई श्रवण कुमार ने तीन सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। श्रवण कुमार ने बताया कि सुरेश सुबह को साढ़े आठ बजे खेत जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाकर वह खेत पर चला गया। करीब साढे़ नौ बजे वापस लौटा तो अर्पण, शुभम, पुष्पेंद्र ने सुरेशचंद पर गोली चला दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 

सुरेश का विवाद से लेना-देना नहीं
दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। एक गोली खेत से लौट रहे सुरेश गुप्ता को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरेश का इस विवाद से कोई लेना-नहीं था। - केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें