फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया ने किया जानलेवा हमला, टैंकर में तोड़फोड़, कई राउंड की फायरिंग, ये है पूरा मामला

Mon, 12 Oct 2020 02:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस चौकी वेदव्यासपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तेल माफिया ने टैंकर मालिक और चालक पर जानलेवा हमला किया। तेल माफिया ने कई राउंड फायरिंग करते हुए टैंकर में तोड़फोड़ की। इसके बाद मालिक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में इंडियन ऑयल डिपो व हिंदुस्तान ऑयल डिपो है, जहां से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल की सप्लाई की जाती है। वहीं कई मांगों को लेकर इंडियन ऑयल डिपो के टैंकर चालक, परिचालक और मालिकों ने तीन दिन से हड़ताल कर रखी है। हड़ताल रुकवाने के लिए कुछ तेल माफिया टैंकर चालक, परिचालक और मालिकों पर हड़ताल खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते सोमवार दोपहर पूठा गांव के तेल माफिया अनिल चौधरी ने भोला रोड निवासी टैंकर मालिक अभिषेक यादव उर्फ कलुआ के ऑफिस वेदव्यासपुरी जाकर हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया तो अभिषेक यादव ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद तेल माफिया अनिल चौधरी वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद तेल माफिया अनिल चौधरी का बेटा सुमित चौधरी अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ अभिषेक यादव के ऑफिस पर पहुंचा और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए कई राउंड फाइरिंग कर टैंकरों में तोड़फोड़ की। पीड़ित अभिषेक यादव उर्फ कलुआ ने बताया कि माफिया अनिल चौधरी का बेटा सुमित और उसके साथी मारपीट करते हुए ऑफिस में रखे दो लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिव्यांग प्रदीप के हौसले को सलाम... पहले 14 साल तक खुद से लड़े, फिर जीते 11 मेडल, तस्वीरें बयां कर रहीं दास्तां

विज्ञापन

वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के कुछ कदमों की दूरी पर कई राउंड फायरिंग और तोड़फोड़ होने के बाद भी कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र में पूठा गांव है। जहां कई व्यक्ति इंडियन आयल डीपो, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकरों से तेल चोरी का गोरखधंधा करते हैं। कई बार एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई के बाद भी तेल माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह चोरी का गोरखधंधा बंद करने को तैयार नहीं है। इस मामले में चौकी इंचार्ज वेदव्यासपुरी दीपक कुमार की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। 

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन माफिया के पैसों से वेदव्यासपुरी का निर्माण कराया गया। जिस कारण पुलिस अनिल चौधरी जैसे तेल माफिया पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें