जिस प्रेमी के साथ जीवन बिताने का सपना देखा, वही जान का दुश्मन बन गया। मेरठ में शुक्रवार को पीड़ित युवती पुलिस से शिकायत करने निकली तो आरोपी पीछा करने लगा। इस दौरान युवक ने रास्ते में रोककर सबक सिखाने की धमकी दी। बमुश्किल युवती ने पुलिस ऑफिस में घुसकर जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
नौचंदी क्षेत्र की युवती का सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि युवती के पिता नहीं है और युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती की नौकरी लगवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। करीब छह माह से युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। वहीं गुरुवार को वह प्रेमी के कमरे पर पहुंची तो उसने जबरन दुष्कर्म किया और शादी से मना कर दिया। यही नहीं युवती को वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
इसके बाद शुक्रवार यानी आज युवती अपनी सहेली को लेकर युवक के घर पहुंची। जहां उसके साथ अभद्रता की गई। वह शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने लगी तो आरोपी प्रेमी धमकी देने पर उतर आया। उसने बीच रास्ते में युवकी पर हमला किया। किसी तरह युवती व उसकी सहेली पुलिस ऑफिस पहुंची और लिखित में शिकायत की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात