फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की दो टीमें

Sat, 15 Dec 2018 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में शुक्रवार रात को नलकूपों से स्टार्टर व मोटर चोरी करने वाले बदमाशों ने चेतन शर्मा (28 ) पुत्र रोहताश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ हालत में युवक को आनंद अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने थाना पुलिस की लापरवाही से घटना होना बताते हुए आक्रोश जताया।

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव के जंगल में रात में दस बजे बदमाशों ने नलकूपों से स्टार्टर और अन्य सामान चोरी करना शुरू कर दिया। इस बीच जंगल में पहुंचे एक किसान को बदमाशों की भनक लगी तो गांव में सूचना दी। जिसके बाद रात में गांव से 80- 90 ग्रामीण रात में लाठी डंडे लेकर जंगल की और चल दिए और बदमाशों की तलाश की। ग्रामीणों के डर से बदमाश ईख के खेत में छिप गये। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी थी।

इस बीच बदमाश नहीं मिले तो छानबीन कर ग्रामीण गांव की तरफ लौटने लगे। इस बीच पीछे कई युवक रह गये। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक पर तमंचे से गोली चला दी, जो चेतन शर्मा के जांघ के पास लगी और वहीं पर गिर गया। जबकि गोली के छर्रे जांघ से ऊपरी भाग पर भी लग गये।

इस दौरान घायल को आनन फानन में आनंद अस्पताल में लाया गया। सूचना पर खरखौदा इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोेषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रात में एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कई गांवों में चोरी की घटना
खरखौदा क्षेत्र में पिछले कई दिन से नलकूपों से बिजली का सामान चोरी हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देती रही। 
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था चेतन
रात में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। चेतन दो भाईयों में बड़ा था जिसकी शादी हो गई थी। पिता के साथ चेतन भी खेती का काम देखता था। रात में छोटे भाई कपिल का भी रोकर बुरा हाल था। 

दो टीमें लगाई गईं हैं
तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें