फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सतपाल की हत्या का सनसनीखेज का खुलासा, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह

Sun, 29 Nov 2020 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मिमलाना रोड पर करीब डेढ़ माह पहले मिले शव की पहचान जालंधर निवासी सतपाल (50) के रूप में हुई है। सतपाल के मिमलाना निवासी एक युवती के साथ अनैतिक संबंध थे, अधेड़ उम्र और दूसरे वर्ग से होने के कारण परिजन संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर आए और उसकी हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया था। युवती और उसकी मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सतपाल का शव करीब डेढ़ माह पहले मिमलाना रोड पर एक खेत में मिला था और पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार दोपहर पंजाब के जालंधर निवासी युवक लाड़ी शहर कोतवाली पहुंचा और मृतक के शव पर मिली अंगूठी व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। 

एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि सतपाल के बेटे लाड़ी ने मिमलाना रोड निवासी नगमा, नाजमा, आसिफ, नसीम, नदीम और सरताज के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया कि नाजमा करीब डेढ़ साल पूर्व शौहर कल्लू व चार बच्चों के साथ पंजाब में मजदूरी करने गई थी। वहां रहते हुए नाजमा की बड़ी बेटी नगमा के संबंध सतपाल से बन गए थे और दोनों एक साथ रहने लगे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं नाजमा व उसके परिजन सतपाल के दूसरे वर्ग से होने और नगमा से दोगुनी उम्र के कारण इन संबंधों का विरोध करते थे। बाद में नगमा के प्रेम संबंध अपने नजदीकी रिश्तेदार आसिफ के साथ हो गए थे, इसके बाद वह भी सतपाल से दूरी बनाने लगी थी। नामजद आरोपियों ने सतपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। करीब डेढ़ माह पूर्व उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए। यहां लाने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। करीब डेढ़ माह बाद भी पिता के नहीं लौटने पर उसका बेटा मुजफ्फरनगर आया, जहां उसे किसी माध्यम से पिता की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें