फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आखिर दबोचा गया 20 हजार का इनामी बदमाश सिंघम, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 17 Jun 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला एक और इनामी बदमाश दबोचा गया है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी सिंघम के पास से एक लाख रुपये की नगदी और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना नौचंदी पुलिस और एसटीएफ ने 20 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश ने शास्त्री नगर में ज्वैलर्स के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपये की नकदी और तमंचा बरामद किया है। पुलिस इस मामले में तीन बदमाशों को पहले ही जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर, 2020 की रात बदमाशों ने शास्त्री नगर निवासी विष्णु ज्वैलर्स के मालिक तेजपाल वर्मा के घर 40 लाख की डकैती डाली थी। मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि डकैती में वांछित लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के 60 फुटा रोड श्याम नगर और वर्तमान में गाजियाबाद के टीला मोड थाने के फरूखनगर निवासी 20 हजार का इनामी अफजाल कुरैशी उर्फ सिंघम निवासी क्षेत्र में घूम रहा है।

एसटीएफ प्रभारी रविंद्र सिंह ने नौचंदी पुलिस के साथ तिरंगा गेट के निकट घेराबंदी की और बदमाश को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद और 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। अफजाल पर 26 से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस सद्दाम, मुस्तफा उर्फ महताब, साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारदात में शामिल जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ एचआर पुत्र इंद्र सिंह निवासी भटगांव थाना सदर सोनीपत फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें