फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने पहले स्कूटी में मारी लात, फिर दंपती से लूटी चेन, मौके से फरार

Mon, 23 Aug 2021 06:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मेरठ के आजाद नगर निवासी सुनील बिल टोरिया रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को अपनी पत्नी रोजी व दो बच्चों के साथ स्कूटी से हापुड़ आया था। सोमवार को जब वह वापस घर लौट रहा था तो दोपहर करीब तीन बजे धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को रोकने की कोशिश की। स्कूटी नहीं रोकी तो बदमाशों ने स्कूटी में लात मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस दौरान स्कूटी पर सवार सुनील व पत्नी रोजी और दो बच्चे घायल हो गए। 

वहीं स्कूटी गिरते ही बाइक सवार बदमाश रोजी के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। बताया गया कि रोजी की हालत गंभीर है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोजी को गंभीर हालत में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित सुनील ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें