फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सामने आया असली सच

Mon, 17 May 2021 03:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगानगर पुलिस ने महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती निवासी मुनेश देवी महिला गंगानगर स्थित एक अस्पताल में कार्य करती थीं। बीते माह वह अचानक से लापता हो गई थीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिर कुछ दिन पूर्व परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में महिला के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव निवासी एक व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने आरोपी प्रवीण व बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं एसएचओ गंगानगर ऋषिपाल मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। महिला के शव की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें