फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने शादी का झांसा देकर युवती से ढाई साल तक किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Wed, 02 Sep 2020 02:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • खुद को अविवाहित बताकर युवती को ढाई साल तक बहकाता रहा 
  • नैनीताल घूमने के समय बच्चों के फोटो मोबाइल में देखे तो उठा सच से पर्दा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के एक थाने में दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार की एक युवती को दरोगा ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दरोगा ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का झांसा देकर युवती से ढाई साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। अब युवती ने दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

  
मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। तीन साल पूर्व मोहल्ले में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया था, जिसमें एक पक्ष के परिवार के दो लोगों को चोट आई थी। सूचना पर नौचंदी थाने में तैनात एक दरोगा, सिपाही के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित परिवार की युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर बार-बार युवती से फोन पर झगड़े के सिलसिले में बातचीत करने लगा और मदद का आश्वासन दिया। दरोगा युवती से प्रेम करने की बात कहने लगा। उन दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दरोगा खुद को अविवाहित बताकर युवती से शादी करने की बात कहने लगा। आरोप है कि दरोगा ने युवती के साथ ढाई साल तक संबंध बनाए। 
  
इसी वर्ष 14 अगस्त को दरोगा युवती को लेकर नैनीताल घूमने गया। जहां युवती ने दरोगा के मोबाइल में उसकी पत्नी और बच्चों के फोटो देख लिए। उसने दरोगा से पूछा तो उसने शादीशुदा व दो बच्चे होने की हामी भरी। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

 
नैनीताल से लौटकर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने इस बाबत पूछा तो दरोगा ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे दी। युवती ने आरोपी दरोगा के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में 25 अगस्त को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि यह बात जब दरोगा को पता चली तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा, हर साल खप रहीं एनसीईआरटी की 5.64 करोड़ की नकली किताबें
 

विज्ञापन

हमदर्द बनकर आए दरोगा ने दिया दर्द
पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक साल पहले पिता की एक हादसे में मौत हो गई थी। मां को दो बार हार्टअटैक आ चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। उसका फायदा दरोगा ने उठाया है। तीन साल पहले हमदर्द बनकर दरोगा घर पर आया और जिंदगी भर का दर्द दे गया। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ भी इस तरह का अन्याय करेगी तो पुलिस पर कौन यकीन करेगा।

गर्भपात भी करा चुका दरोगा  
पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी दरोगा एक बार युवती का गर्भपात भी करा चुका है। युवती के इनकार करने के बावजूद दरोगा ने निजी अस्पताल में गर्भपात कराया था। अब दरोगा धमकी दे रहा है कि अगर यह बात किसी को बताई तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। आरोप है कि दरोगा ने युवती व उसके परिवार को जाति सूचक शब्द भी कहे हैं।  

मुझे इंसाफ चाहिए
पीड़ित युवती मंगलवार को नौचंदी थाने पहुंची। पुलिस से कहा मुझे इंसाफ चाहिए... दरोगा जेल जाए। मुझे दरोगा से शादी नहीं करनी है। मैं नहीं चाहती कि दरोगा किसी दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद करे। दरोगा शादीशुदा है और उसने झूठ बोलकर संबंध बनाए। सुनवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के पास भी इंसाफ मांगने जाऊंगी। 

जांच की जा रही है
युवती की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें