फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने लूटा पेट्रोल पंप, फायरिंग करते हुए फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sun, 06 Dec 2020 02:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार शाम बुढ़ाना रोड पर एक पेट्रोल पंप मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। यहां से बदमाशों द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। इससे पहले बदमाशों ने शहर में कोतवाली के पास गेंदामल मार्केट में एक सराफ को लूटने की कोशिश की थी, शोर मचने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका से पहले बुढ़ाना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोला, बदमाश बाहर मौजूद सेल्समैन सोनू और बिल्ली को असलहा के बाल पर केबिन में ले गए और वहां मौजूद सेल्समैन सुभाष, मोहित व सचिन को भी आतंकित कर उनके पास मौजूद नकदी लूट ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन


एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने लूटपाट से इनकार किया है और इसे लूट की कोशिश का मामला बताया है। उनका कहना है कि दोनों वारदात एक गिरोह ने की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें