मेरठ के खरखौदा में बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र की एवन कॉलोनी में पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो युवक ने पहले पिता और फिर अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के जमना नगर की एवन कॉलोनी में इरफान पुत्र चांद खां परिवार के साथ रहता है। इरफान को चार बेटे हैं। बड़े बेटे आमिर (28 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार दोपहर आमिर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पिता इरफान ने उसे गेम खेलने पर डांट दिया। इसके बाद आमिर ने रसोई से चाकू लेकर पिता की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: दो परिवारों पर टूटा गम का पहाड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
शोर सुनकर परिजन आए तो आमिर ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया और घर से भाग निकला। लोगों ने से जैसे तैसे पकड़ा। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने बताया आमिर का कई साल से इलाज चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/