फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब प्रेम कहानी: महिला ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर किया दूसरे प्रेमी का कत्ल, फिर दहशत में आकर पति ने की आत्महत्या, ऐसे खुला राज

Sat, 04 Dec 2021 10:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अजय की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में एक ऐसी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अजय की हत्या का खुलासा हुआ तो महिला के कई राज खुलकर सामने आ गए। बताया गया कि महिला के दो प्रेमी और एक पति था। महिला ने एक प्रेमी और पति के साथ मिलकर अजय को मौत के घाट उतारा था। इस पूरी कहानी को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

प्रेमी अजय निवासी दधेडू कलां चरथावल मुजफ्फरनगर को मेरठ में बुलाकर महिला व उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 20 दिन बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब जाकर युवक का शव दौराला थाना क्षेत्र के अख्यितारपुर-सिमौली गांव मार्ग स्थित सूखी पड़ी काली नदी में गड्ढा खोदकर बरामद कर लिया। इस वारदात में महिला का दूसरा प्रेमी भी शामिल था। महिला के पति ने एक सप्ताह पहले खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

2 of 7
युवक का शव मिला। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कलां गांव निवासी अजय (21) पुत्र रमेश 13 नवंबर से लापता हो गया था। परिजनों ने अजय को काफी ढूंढा और फिर उसके भाई विक्रांत ने आठ दिन बाद 21 नवंबर को चरथावल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार देर शाम विक्रांत ने पड़ोस की रहने वाले ब्रजपाल उर्फ बिरजू व उसकी पत्नी सविता पर अपने भाई के अपहरण करने और हत्या का शक जताकर आरोप लगाया। बिरजू अपने मामा के घर दौराला थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में पत्नी सविता के साथ कई महीने से रह रहा है। पुलिस ने लापता अजय के मोबाइल की सीडीआर निकाली। जिसमें उसकी आखिरी लोकेशन दौराला में बताई गई। 
विज्ञापन

3 of 7
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर से एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रात में ही पुलिस मेरठ भेज दी। मुजफ्फरनगर की पुलिस ने सविता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि अजय के साथ उसके तीन साल से संबंध थे। अब वह संबंध तोड़ना चाहती थी, लेकिन अजय उसको ब्लैकमेल करने लगा था। महिला ने यह बात पति से बताई और फिर दंपती ने मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। अजय को मुख्तियारपुर गांव में महिला ने बुलाया। दंपती ने हत्या की और फिर मुख्तियारपुर-सिमौली गांव मार्ग स्थित काली नदी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। महिला की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार को अजय का शव बरामद किया। 

4 of 7
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala
वारदात में दूसरा प्रेमी भी था शामिल 
पुलिस का दावा है कि अजय की हत्या में सविता और उसके पति के अलावा उसका दूसरा प्रेमी राजबीर भी शामिल था। राजबीर दुल्हैड़ा पल्लवपुरम का निवासी है। जिसको महिला मुंहबोला भाई बताती थी। लेकिन महिला से उसके साथ अवैध संबंध थे। पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अजय को मारा है। 
विज्ञापन

5 of 7
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala
फंसने के डर से पति ने की आत्महत्या 
सविता के पति बिरजू ने 27 नवंबर को आत्महत्या कर ली। सविता ने बताया कि अजय की हत्या के बाद से बिरजू काफी डरा हुआ था। वह बार-बार कहता था कि वह फंस जाएगा। पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। 
विज्ञापन

6 of 7
अजय का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दो साल पहले अजय से हुई मुलाकात
आरोपी बिरजू और उसकी पत्नी सविता का परिवार पिछले दो दशक से मेरठ के अख्तियारपुर में ननिहाल में रहता था। जबकि महिला के जेठ और देवर दो भाई दधेडू रहते हैं। महिला पति संग गांव आती-जाती रहती थी। करीब दो-तीन साल पहले गांव में आने के दौरान महिला के संबंध दधेडू में पड़ोसी युवक अजय से हो गए थे। इस बीच दोनों में मुलाकात होती रही। इस बात का पता पति बिरजू और उसके दूसरे प्रेमी राजवीर को लगा, तो तीनों ने मिलकर साजिश के तहत हत्या को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala
मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले में परत दर परत खुलती चली गई। आरोपी सविता को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शव को नदी किनारे ढूंढ़कर बरामद कर लिया गया है। पति ने आतमहत्या कर ली और फरार राजवीर की तलाश जारी है। आरोपी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसएपी (विवेचक एवं सीओ सदर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें