उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। कैराना के मोहल्ला ऑल कलां निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम मुरसलीन अपनी आई-20 कार लेकर घर से गया था। वहीं मंगलवार सुबह बराला के पास कार खड़ी मिली। जहां कार की पिछली सीट पर मुरसलीन का शव पड़ा था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के शरीर पर छीनाझपटी के निशान हैं। इससे लगता है कि उसने हत्यारों से संघर्ष किया होगा। गले पर दबाए जाने के भी निशान हैं। हत्यारों की संख्या एक से ज्यादा रही होगी, क्योंकि मृतक काफी सेहतमंद था और अकेले किसी के काबू में आने वाला नहीं था।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: प्रेमिका की धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर, कंकाल का ऐसा हाल देख उड़ गए होश
कैराना इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल हत्या को रुपयों के लेनदेन से जोड़कर देखा जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/