फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: अपहरण के बाद मासूम की हत्या, नाले के पास पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

Fri, 25 Sep 2020 10:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम के चाचा सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे के शव को किशनपुरा नाले के पास से बरामद किया गया। बताया गया कि ढोलीखाल निवासी गयासुद्दीन का बेटा शमी गुरुवार रात को लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद नहीं मिला। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे शव बरामद हुआ। 

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रात को ही गयासुद्दीन के चचेरे भाई शोहेब पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। इसके अलावा उसके दो साथी शादान व शहजाद को भी पकड़ लिया गया है। ये दोनों बिजनौर से आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दवा विक्रेता हत्याकांड: नहीं पकड़े गए आरोपी, सवालों के घेरे में अफसर, पंचायत में जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

 
वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मासूम का शव कहां पर है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर किशनपुरा नाला पटरी के पास से शमी का शव बरामद किया। बच्चे के मुंह पर टेप लगी थी और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें