फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोर को ईंटों से कुचलकर मार डाला, प्लॉट में खून से लथपथ मिला शव

Wed, 13 Feb 2019 11:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट में एक किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। बुधवार को शव नग्नावस्था और लहूलुहान हालत में प्लॉट में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को अंदेशा है कि किशोर के साथ गलत काम हुआ है। पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गांव के पास प्रमोद अपने खेत में प्लॉट कटवा रहे हैं। सुबह एक महिला प्लॉट में उपले पाथने के लिए गई थी, जहां एक किशोर का शव पड़ा देखकर उसने शोर मचा दिया। जिस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि किशोर की हत्या और शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में एक घंटा लगा। पुलिस ने उनको समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

सीओ कोतवाली ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। किशोर की उम्र 13 व 14 वर्ष होगी। अंदेशा है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या किस हथियार से की गई और उसके साथ गलत काम हुआ या नहीं।

पहले भी नहीं हुई थी शिनाख्त
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक साल पहले इसी जगह पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हुई। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए लिसाड़ी गेट क्षेत्र को बदमाशों ने सुरक्षित एरिया बना रखा है। किशोर का शव मिलने के बाद इसकी भी चर्चा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें