फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस: पति निकला पत्नी का कातिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 25 Jul 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जिले के गांव मंसूरा में एक सप्ताह पहले महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि अनैतिक संबंधों के शक में पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में एक सप्ताह पहले घर में सो रही विवाहिता सोनी उर्फ सोनिया का खून से लथपथ शव चारपाई पर मिला था। इस मामले में मृतक के पति वाजिद की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें धारदार हथियार से सिर पर हमला करना बताया गया था, लेकिन मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या सिर में गोली लगने से आने पर पुलिस की जांच बदल गई थी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलता चला गया। 

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने अनैतिक संबंध के शक में की थी। थाना प्रभारी के मुताबिक हत्या करने से पहले पत्नी को विश्वास में लेकर पति बाइक पर बैठाकर गांव के जंगल में ले गया, जहां पहले से ही उसके चाचा आजाद के अलावा दोस्त सदाम और कुर्बान मौजूद थे। चारों ने मिलकर महिला की तमंचे से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी और शव को वापस घर में लाकर चारपाई पर डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में वाजिद आजाद और सदाम को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर तीनों का चालान कर दिया। इस मामले में फरार कुर्बान की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वाजिद और उसके चाचा आजाद के खिलाफ थाना किला पानीपत में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें