दो अप्रैल की हिंसा में जली थी चौकी
पिछले साल दो अप्रैल को हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने शोभापुर पुलिस चौकी को जला दिया था। उसके बाद चौकी प्रभारी सरजेश कुमार ने चौकी का सौंदर्यीकरण कराया। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए। उद्घाटन से पूर्व एसएसपी ने चौकी के बराबर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र के कुछ लोगों की समस्याएं भी सुनीं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को हाईवे पर विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण, एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक, एसपी देहात, सीओ दौराला जितेंद्र कुमार, सीओ सरधना पंकज सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। अन्य लोगों में दुष्यंत रोहटा, विवेक आत्रेय, संदीप पारासर, डा. विजय कुमार कश्यप, दिलबर शर्मा, प्रमोद खड़ौली, मनोज सैनी, अमित राव, बबलू गुर्जर, नजाकत अली, गोटी, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
घटना- 2
उज्जीवन कंपनी के एजेंट से लूट
कंकरखेड़ा के बटजेवरा गांव में उज्जीवन कंपनी के एजेंट राहुल व सचिन से गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर 22 सौ रुपये की नकद भी लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि घटना संदिग्ध हैं।
घटना-3
बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा
ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा निवासी अमित शाम को अपने घर से शॉप्रिक्स मॉल जा रहा था। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र में युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/