फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की सहित दो महिलाओं पर तेजाब डाला

Thu, 30 Jun 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेजाब हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला बंजारान में मंगलवार देर रात अज्ञात युवक ने घर में सो रहीं दो भाभियों और उनकी ननद पर तेजाब से हमला कर दिया। ननद के चेहरे और आंख में तेजाब पड़ने से उसकी हालत गंभीर है। उसकी आंखों का ऑपरेशन किया गया है। एक महिला का चेहरा और हाथ झुलसा है, जबकि दूसरी के पैर पर तेजाब पड़ा है। घटना के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला बंजारान में जरीफ पुत्र रफीक का मकान है। जरीफ ने बताया कि वह अपनी पत्नी रुखसाना के साथ पहली मंजिल पर और पुत्र शहजाद व उसकी पत्नी सानिया दूसरी मंजिल पर सोए थे। जबकि, उसकी पुत्री शीबा (18) और पुत्रवधू शिफा (26) नीचे बरामदे में सोई हुई थीं। मंगलवार रात करीब एक बजे चार अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री और दो पुत्रवधू पर तेजाब डालकर फरार हो गए। इससे शीबा और शिफा का चेहरा, शरीर का ऊपरी हिस्सा व पेट झुलस गया। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से शीबा और शिफा को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने मकान के हाल में रखे सोफे पर भी तेजाब फेंका है।

मौके से मिली तेजाब की टूटी बोतल
तेजाब हमले की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात प्रवीन रंजन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डॉग स्क्वाएड और फिंगर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस को मौके से जले हुए कपड़े, सोफा और तेजाब की टूटी बोतल मिली। उधर, शीबा के पिता जरीफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



युवक को सीढ़ियों के निकट देखा
पुत्रवधू सानिया का कहना है कि उसने शोर सुना तो वह नीचे की ओर दौड़ी। इस दौरान उसके पैर पर तेजाब गिर गया। उसने बाहरी एक युवक को सीढ़ियों के निकट बोतले लिये खड़ा देखा था। उसने ही बोतल से तेजाब गिराया है। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें