फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम से अगवा कर दुष्कर्म

Fri, 27 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिविल लाइन थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गई। तीन साल की बच्ची को अगवा कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। गंभीर हालत में बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। जिसके पक्ष में लोगों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तीन साल की यह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर उठाकर लेे गया। खोजबीन के दौरान करीब आधा घंटा बाद बच्ची सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिस पर परिजनों और आसपास के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उधर, इसकी सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया।
पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में औरंगाबाद, भावनपुर से एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी पर औरंगाबाद के ग्रामीणों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस बेकसूर युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाना चाहती है। इस युवक का दुष्कर्म के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


जांच के बाद करेंगे नामजद
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने आरोपी युवक को नहीं देखा। बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है, लेकिन आरोपी किसी ने नहीं देखा। आरोपी का पता लगाना पुलिस के लिये चुनौती बन सकता है। इससे पहले बखेड़ा होता कि पुलिस औरंगाबाद के युवक को आरोपी बताने लगी। देर रात हंगामा हुआ तो पुलिस ने जांच के बाद नामजद करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें