फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में किसान को गोलियों से भूना

Sun, 25 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
टीकरी में पिता की हत्या के बाद पुत्र को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा टीकरी में शनिवार को सुबह के समय बदमाशों ने मकान के गेट पर इंजीनियर शेखर राठी के पिता चौधरी लाल बहादुर सिंह (50) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते पुलिस के सामने से ही भाग गए। गुस्साए लोगों ने चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों की लोगों से नोकझोंक भी हुई। इस वारदात के बाद कस्बे का बाजार बंद हो गया। परिजनों ने पचास हजार के इनामी रोहटा के मोनू जाट समेत तीन बदमाशों के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

  कस्बा टीकरी निवासी शेखर राठी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। उसके पिता लाल बहादुर सिंह कस्बे में खेती करते थे। शनिवार को सुबह करीब छह बजे किसान लाल बहादुर सिंह खेत में जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने मकान के बाहर खड़े होकर उनको आवाज लगाई, जैसे ही किसान लाल बहादुर ने मकान का शटर खोला, तभी बदमाश गाली देते हुए बोले, तू बहुत फैसले कराता है। इसके बाद गोलियों की बौछार कर दी। बदमाशों ने करीब 17 गोली मारकर किसान  की हत्या कर दी। उनकी पत्नी सविता और बेटी श्वाती उनकी ओर दौड़ी तो बदमाश उनके सामने हवाई फायरिंग करते भाग गए।
बदमाश कस्बे की चौकी के सामने से होकर गुजरते। सूचना मिलते ही दोघट, बड़ौत, रमाला, छपरौली, बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। चेयरपर्सन राजबाला चौधरी, पूर्व चेयरमैन सोम पाल राठी ने लोगों को समझाकर शांत किया। एएसपी अजीजुल हक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी ने मोनू जाट रोहट, नितिन टीकरी समेत तीन के खिलाफ दोघट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी पूनम ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें