सिवाया गांव में लव मैरिज कर लौटे युगल को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
सिवाया गांव निवासी एक युवक दस माह पहले एक युवती को लेकर चला गया था और शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले वह गांव में आकर रहने लगा तो युवती पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। शनिवार शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। मारपीट में घायल हुए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई उपेंद्र कुमार मलिक का कहना है कि घायल युवक ने गांव की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले मेें कोई तहरीर नहीं आई है। फायरिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
पहले करते थे शराब की तस्करी
ग्रामीणों ने बताया कि दस माल पहले युवक और युवती ने कोर्ट में शादी कर ली थी। ग्रामीणों के दबाव के चलते युवक बाहर चला गया। अब वह वापस लौटा तो रंजिश और बढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही परिवार को लोग पहले शराब की तस्करी करते थे।