फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने मॉल से दबोचा बदमाश, ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' को फरार कराने में था शामिल

Thu, 27 Jun 2019 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की फरारी में मुख्य रूप से शामिल रहे 25 हजार के इनामी पपीत बढ़ला को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पपीत नोएडा में अपने दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। 

विज्ञापन


कुख्यात बदन सिंह बद्दो विगत 28 मार्च को होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले और छह पुलिसकर्मी समेत 14 लोगों को जेल भेजा था। इस मामले में बद्दो का बेटा 50 हजारी सिकंदर और 25 हजारी पपीत निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ फरार चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ ने पपीत को गिरफ्तार कर लिया। 

एसटीएफ ने बद्दो और सिकंदर की तलाश में कई जगह पर पपीत को लेकर दबिश दी। लेकिन उनका पता नहीं लगा। उसके बाद पपीत को नोएडा एसटीएफ ने ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि बद्दो की फरारी और परतापुर में होटल मालिक मेहरचंद कसाना की हत्या में पपीत बढ़ला नामजद आरोपी है। दोनों मामलों में उसका रिमांड बनाया जाएगा। उसके पास से एक कार बरामद हुई है। जोकि चोरी की बताई जा रही है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें