शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली मूक-बधिर नवविवाहिता के साथ गांव के दो युवकों पर तमंचों के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
बुधवार शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। नवविवाहिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बोल व सुन नहीं सकती और उसका पति भी मूकबधिर है। पांच माह पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी की थी। बुधवार को पति खेत पर मजदूरी करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक उसके घर में घुस गए और तमंचों के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसका जेठ व अन्य पड़ोसी आ गए तो आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 100 पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। कोतवाली में महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता से इशारों में पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म मामले में ये भी गुनहगार, चुप रहने को बोली शिक्षिका, पुलिस ने किया वीडियो वायरल
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/