फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के डीजीएम पर जानलेवा हमला, ये रही बड़ी वजह, आरोपी की तलाश में दबिश

Wed, 11 Sep 2019 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीजीएम पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद के डीजीएम पर बुधवार को बाइक सवार युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली गाड़ी में धंस गई और वह बच गए। घटना के पीछे स्क्रैप का ठेका और नौकरी लगाने का दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। मिल के सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर सिंह ने राहुल राणा निवासी रणखंडी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


चीनी मिल के डीजीएम (प्रशासन) जयपाल सिंह राणा बुधवार दोपहर करीब 1.45 बजे लंच करने के लिए इनोवा कार से मिल कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। उनके साथ सिक्योरिटी प्रबंधक राजीव त्यागी और सुरक्षा अधिकारी चंदन सिंह भी मौजूद थे। इनकी कार जैसे ही मिल गेट से बाहर निकली, वहां पहले से ही घात लगाए युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया, गोली उनकी कार में लगी। आरोपी युवक ने दूसरा तमंचा निकालकर फिर से उन पर फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेले में पुलिस पर हमला, दरोगा सहित तीन घायल, कई हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। चीनी मिल के डीजीएम जयपाल सिंह ने राणा ने बताया कि उनका राहुल से कोई विवाद नहीं है। वह दो दिन पहले उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र से मिला था और उसने उनसे नौकरी व स्क्रैप का ठेका देने को कहा था। उपाध्यक्ष ने इंकार कर दिया था। उसी बात से नाराज होकर आरोपी राहुल राणा ने फायरिंग की। इंस्पेक्टर देवबंद ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें