फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुरुद्वारे में घुसा संदिग्ध युवक, लोगों ने पुलिस को सौंपा, बाइक व तमंचा बरामद

Thu, 28 Feb 2019 10:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
संदिग्ध गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में नुमाइश कैंप स्थित गुरुद्वारे में देर रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। बताया गया कि युवक ने ग्रंथी सुरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया। 

विज्ञापन


सुरजीत सिंह का कहना है कि युवक गुरुद्वारे में आ गया था और उसने तमंचा उन पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। 

वहीं, नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक विरेश गिरी का कहना है कि लोगों की सूचना पर युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पहले गुरुद्वारे के बाहर खड़ी एक बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने अपने को कौशल जीत निवासी मुजफ्फरनगर बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें