प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ीगेट थाने में बहन और बहनोई को जमकर पीटा। पुलिस ने युवक को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई। मामला यूपी के मेरठ जिले का है।
लिसाड़ीगेट के आशियाना कॉलोनी निवासी युवती ने छह माह पहले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। शनिवार दोपहर युवती अपने मायके पहुंची और पिता पर बकाया होने की बात कहकर 45 हजार रुपये मांगे। इस बात पर उसकी पिता और भाई से नोकझोंक हो गई। भाई के पक्ष में एक डेयरी संचालक भी पहुंच गया। इसी डेयरी के संचालक के यहां प्रेमी नौकरी करता है।
आरोप है कि डेयरी संचालक ने युवती को धक्का दे दिया। युवती ने अपने पति को फोन कर दिया। पति अपने दोस्तों के साथ आ गया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को जाकिर कॉलोनी चौकी पर ले गई। चौकी इंचार्ज के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फैंटम सिपाही से भी भीड़ ने हाथापाई की।