फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से युवकों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की हालत गंभीर, दहशत में लोग

Sun, 24 Feb 2019 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फायरिंग करता युवक
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली रोड पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे बेगमपुल की तरफ से आ रहे कार सवार चार युवकों ने अराजकता का माहौल बना दिया। कार के दोनों तरफ से युवक गोलियां चलाते हुए परतापुर की तरफ जा रहे थे। ईदगाह चौराहे पर एक युवक के हाथ में गोली लगने से अफरातफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


जिस समय ये युवक कार से रेलवे रोड चौराहे पर पहुंचे तो वहां एक साइड का ट्रैफिक रुका था। लेकिन कार नहीं रोकी गई। इस दौरान वहां चढ़त भी हो रही थी। लोगों का लगा कि कार सवार युवक किसी शादी में आए है। लेकिन फायरिंग होते देख लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक गोली देहलीगेट क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला निवासी नीशू के हाथ में लगी। लोगों की सूचना पर करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ देहलीगेट रविंद्र कुमार ने बताया कि कार में कुछ युवक फायरिंग करते जा रहे थे। जिसकी एक गोली युवक के हाथ में लगी है।

विज्ञापन

कार में बदमाश थे या फिर... 
कार सवार ये युवक बदमाश थे या फिर शहर में दहशत फैलाने के लिए यह गुंडागर्दी दिखाई गई। लोग कहते है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर का माहौल खराब हो सकता है। पुलिस दिल्ली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें