पल्लवपुरम क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म कर युवक ने उसकी क्लिप बना ली। मामला खुला था पंचायत बैठी, जिसमें युवक ने निकाह करने की बात कही। सोमवार को युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पीड़ित युवती ने बताया कि 10 फरवरी 2015 वह घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके वीडियो बना ली और धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया कि वह क्लिप को इंटरनेट पर डाल देगा।
धमकी देकर वह एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा होने पर पंद्रह दिन पहले पंचायत हुई, जिसमें युवक ने निकाह करने की बात कही। 30 जनवरी को आरोपी युवक ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर घर में घुुसकर मारपीट की। इसके बाद फिर पंचायत हुई और सोमवार को निकाह करने के लिए कहा गया।
सोमवार को आरोपी युवक ने निकाह करने मना कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पल्लवपुरम थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मोदीपुरम चौकी इंचार्ज मुकेश चौधरी का कहना है कि युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।