फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर फायर कर भागा बनारसी

Tue, 09 Feb 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूपुरवा में देर शाम पुलिस की यूपी के टाप मोस्ट वांटेड अपराधी रईस बनारसी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस पर भीड़ के बीच बनारसी दरोगा पर कट्टे से फायर झोंक फरार हो गया। सीओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दिनों से रईस की लोकेशन बाबूपुरवा में मिल रही थी। रईस के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि करीब तीन माह पूर्व रईस पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। तब से प्रदेश भर की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। माना जा रहा था कि रईस का नया ठिकाना कानपुर ही है। सूत्रों की मानें तो बाबूपुरवा के ढकनापुरवा इलाके में रईस की प्रेमिका का भी घर है, जहां पर उसका अक्सर आना जाना रहता है।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज बीपी रस्तोगी ने बताया कि देर शाम वे अपने सिपाही के साथ डिग्गी तालाब के पास खड़े थे, तभी नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवक निकले, इस पर मुखबिर ने उन्हें इशारा किया कि यही रईस है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने जब पीछे बैठे बनारसी का हाथ पकड़कर खींचा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया और उसकी बाइक मुंशीपुरवा की ओर दौड़ पड़ी। इस पर उन्होंने भी सिपाही जीतेंद्र को साथ लेकर बनारसी का पीछा किया, लेकिन सुजातगंज की गलियों में जाकर वह ओझल हो गया। सीओ का कहना है कि वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई है।

कप्तान ने दिया रईस का टारगेट
पांच साल पहले कचहरी गेट के पास हुए शानू ओलंगा की हत्या के मुख्य आरोपी रईस बनारसी को कप्तान ने अपने टारगेट पर ले लिया है। सोमवार सुबह एसएसपी शलभ माथुर ने एसटीएफ के सीओ मनीष सोनकर, सीओ कर्नलगंज संजीव दीक्षित, क्राइम ब्रांच प्रभारी आर के  सक्सेना के साथ मीटिंग की और साढ़े बारह हजार के इनामी रईस बनारसी को गिरफ्तार करने का टारगेट दिया।

पूरे दिन शहर मे रईस बनारसी की गिरफ्तारी का अभियान चला। रईस तो पुलिस के हाथ नहीं आया लेकिन डी- 80 रियाजत- शफाकत गैंग के शहजादे और शराफत क्राइम ब्रांच के हाथ लग गए। पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद ओलंगा हत्याकांड का एक गवाह रईस के निशाने पर है। सूत्रों के मुताबिक फुरकान मुर्गेवाले का एक रिश्तेदार ओलंगा मामले में गवाह है।

रावतपुर से संदिग्ध उठाया
क्राइम ब्रांच की एक टीम ने रावतपुर गांव की अख्तर बिल्डिंग मे छापा मारकर एक संदिग्ध युवक को उठाया है। इस बिल्डिंग मे कई किरायेदार रहते हैं, जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस युवक को उठाया है। वह पिछले छह महीने से बिल्डिंग में रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक फुरकान का एक रिश्तेदार ओलंगा मामले में गवाह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें