फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में बड़ा गेट लगाने पर बखेड़ा

Sun, 17 Feb 2019 02:04 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार

सनसिटी कॉलोनी का मामला, पथराव और फायरिंग का आरोप
भाजपा नेता और उसके पार्षद भाई समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड़ की सनसिटी कॉलोनी में बड़ा गेट लगाने को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को बखेड़े में बदल गया। कॉलोनी के लोग गेट लगाने के विरोध में सामने आ गए। कॉलोनी के लोगों ने बिल्डर पक्ष पर मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। बिल्डर और भाजपा नेता के अलावा उसके भाई समेत पांच लोगों पर पल्लवपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
पुलिस के अनुसार बिल्डर समीर चौहान ने कई साल पहले सनसिटी कॉलोनी का निर्माण किया था। कॉलोनी के पीछे ही समीर चौहान की जमीन पड़ी है, जहां छोटे गेट के बाद अब बड़ा गेट लगाया जा रहा था। इसको लेकर कालोनी के लोग विरोध कर रहे थे। शनिवार को गेट लगाने के दौरान कॉलोनी के लोग गेट के बराबर में एनसी उपाध्याय के मकान पर एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि समीर चौहान और उसके भाई पार्षद लोकेश चौहान ने साथियों के साथ उपाध्याय के घर पर पथराव और मारपीट कर दी, जिसमें मकान में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए। फायरिंग करने का भी आरोप है, जिससे कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने बताया कि कॉलोनी में गेट लगाने को विवाद हुआ था। एनसी उपाध्याय की तहरीर के आधार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, पार्षद लोकेश चौहान और तीन अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप बेबुनियाद
कॉलोनी के पीछे मेरी जमीन है। वहां मुझे मकान बनाना है। छोटा गेट पहले से ही लगा हुआ है। अब बड़ा गेट लगवा रहा था। कॉलोनी के लोग दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। गेट लगाने से रोक रहे हैं। मारपीट, पथराव और फायरिंग करने के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। -समीर चौहान, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें