फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के तानों का खौफनाक बदला... लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट, कबूला जुर्म

Sat, 07 Mar 2020 02:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में तानों से तंग आकर एक महिला ने बेरहमी से अपनी सास की हत्या की थी। अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में देवबंद के साखन खुर्द गांव में सुखबीर सिंह की पत्नी सविता सैनी (55) की हत्या उसकी पुत्रवधू ने ताने मारने से तंग आकर की थी। पुत्रवधू ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लोहे की रॉड से पीटकर और गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


साखन खुर्द निवासी विनीत उर्फ बिट्टू पुत्र सुखबीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि एक दिसंबर 2019 को वह और उसका भाई काम के लिए बाहर गए थे। घर पर उसकी मां सविता, पत्नी पूजा और बच्चे मौजूद थे। शाम करीब 6.45 बजे जब वह घर लौटा तो मां सविता घर पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद जब वह घेर की छत पर पहुंचा तो वहां सविता मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार ने भी एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को निर्देशित किया था। 

यह भी पढ़ें: आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: लाडले भाई का शव देख आपा खो बैठीं बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पूजा पत्नी विनीत उर्फ बिट्टू को साखन खुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसकी सास सविता आए दिन उसे ताने मारती थी। छोटी-छोटी बातों पर गांव की महिलाओं के सामने उसकी बुराई करती थी। इसी कारण उसने गुस्से में आकर सरिये से पीटकर और गला दबाकर सविता की हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को उसने नहर में फेंक दिया था। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पूजा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आठ माह पूर्व हुई थी सुखबीर की मौत
मृतक सविता सैनी के पति सुखबीर की करीब आठ माह पूर्व टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। उसका बेटा विनीत और उसका भाई हलवाई का काम करते हैं। एक दिसंबर को दोनों भाई जन्मदिन के कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात्रि में वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें