मेरठ में करीब एक वर्ष पूर्व बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के जमना नगर में बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख्त परवीन (23) पुत्री लाल मोहम्मद निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पति साजिद ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी फरार है, पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
12 फरवरी 2023 को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जमना नगर में बिजली बंबा पुलिस चौकी के पीछे एक बोरे में करीब 23 वर्षीय दो माह की गर्भवती का शव मिला था। जिसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने कई बार महिला के शिनाख्त करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी महिला के शव के बोरी को करीब 200 मीटर पैदल चलकर वहां फेंकने आया था।