फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग

Wed, 23 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
भावनपुर में पुलिस ने बरामद करी गायें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेई गांव में पुलिस ने मंगलवार को गोकशी की शिकायत पर दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन गोवंश को मुक्त करा लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


भावनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जेई निवासी इस्लू उर्फ इस्लामुद्दीन और उसके दो भाई इमामुद्दीन तथा इकरामुद्दीन उर्फ नेता एवं वसीम पुत्र सलीम गांव में गोकशी कर रहे हैं। मंगलवार को भावनपुर एसओ मोहन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ इस्लू उर्फ इस्लामुद्दीन के घर पर दबिश दी।

अचानक भारी पुलिस बल को देखते ही इस्लू और उसके साथियों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आरोपी फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस को इस्लू के घर से तीन गोवंश बरामद हुए। तीनों गोवंश के पैर बंधे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि इनके कटान की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने तीनों गोवंश को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन


चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार इस्लू कुछ माह पूर्व किनानगर की ओर से गाय लेकर जा रहा था। उस दौरान गांव के लोगों ने उसे और उसके एक साथी को शक के आधार पर पकड़ा था। वह कुछ समय पूर्व ही जेल से छूटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें