फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चार युवकों ने पिता-पुत्र पर तेजाब उड़ेला, दोनों झुलसे

Sat, 03 Dec 2016 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर खिर्वा रोड पर बाइक सवार चार युवकों ने पिता-पुत्र पर तेजाब उड़ेल दिया। इससे दोनों झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित हिंद नगर कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र रवींद्र ने बताया कि वह कार चलाता है। पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पूर्व आरोपी पक्ष के एक युवक को रात में किसी ने गोली मार दी थी, जिसमें शक के आधार पर उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्तमान में मामला कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार दोपहर कपिल अपने पिता के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी दो बाइक पर चार युवक आए और उन्हें घेर लिया। वह दो बोतलों में तेजाब लाए थे, उसे पिता-पुत्र के ऊपर उड़ेल दिया। कपिल गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पिता पर कुछ छींटे ही पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है। पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें