फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हत्या, भीड़ ने हत्यारोपी के खोखे और दो बाइकों को फूंक दिया

Fri, 30 Dec 2016 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वा शेखलाल मोहल्ले में खोखा संचालक ने बृहस्पतिवार सरेशाम पार्किंग ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। ठेकेदार खोखे पर गुटका खरीदने गया था। जहां सट्टा चलता मिलने पर उसने टोक दिया था। गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी के खोखे और दो बाइकों को फूंक दिया। आरोपी के घर पर भी पथराव कर आग लगाने की कोशिश की। हत्यारोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर नामजद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा शेखलाल निवासी मौ. यूनुस (30) पुत्र अब्दुल समद जिला अस्पताल में पार्किंग का ठेका लेता था। बृहस्पतिवार शाम वह घर के पास सुभाष नगर चौक पर मस्जिद के सामने स्थित शमशाद के खोखे पर गुटका खरीदने गया था। उस समय खोखे पर सट्टा खेला जा रहा था। आरोप है कि सट्टा खेलते समय टोकने पर शमशाद ने अपने साथियों के साथ यूनुस पर
लात-घूंसे बरसा दिए। विरोध करने पर शमशाद ने यूनुस के पेट से तमंचा सटाकर गोली चला दी। जिसके बाद शमशाद फायर करते हुए भाग निकला। 

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के खोखे में आग लगा दी। आरोपी की दोनों बाइक और पास में खड़ी तीन रिक्शाओं को बीच चौराहे पर रखकर आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और यूनुस को गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूनुस की मौत की सूचना पर भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में शमशाद के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस से भी हाथापाई हो गई। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी शमशाद पुत्र बाशाअल्ला निवासी पूर्वा शेखलाल और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें