पॉश कॉलोनी में बीमा कंपनी के एक पूर्व अधिकारी का आलीशान मकान है। इस शख्स के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने इसकी हैवानियत की पोल खोल दी। लगभग 65 वर्षीय यह पूर्व अधिकारी खुद को सामाजिक व्यक्ति बताकर लोगों से हमदर्दी जताकर उनकी मासूम, भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाता था।
बता दें कि गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी शख्स विमल चंद को सेक्टर छह, जागृति विहार उसके आवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी से मामले में पूरी सच्चाई उगलवाने में लगी है। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से भी मामले में पूछताछ की है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/