फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस ने मेरठ मोह में तो नहीं छिपाया पता

Thu, 27 Aug 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक नरगिस खान विवादों से घिर गई हैं। बुधवार को जहां आईजी जोन ने जांच बैठा दी है। वहीं, उनके पति के कारोबार और आलीशान मकान पर सवाल उटने लगे हैं। सवाल यह कि जब उनके पति का मेरठ में बड़ा कारोबार है तो उन्होंने कागजों में यहां का पता क्यों नहीं दर्शाया।
विज्ञापन


महिला थाने की इंस्पेक्टर नरगिस खान 1990 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। इसके बाद 1997 में वह महिला थाने की एसओ थीं। वर्ष-1999 में उनकी शादी सुरेश शेखर यादव से हुई। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो सुरेश यादव का मेरठ में शराब का कारोबार है।

इसके अलावा गढ़ रोड पर नंदिनी बार और रेस्टोरेंट भी है। इसके अलावा शास्त्रीनगर ए ब्लॉक में करोड़ों की आलीशान कोठी है। महिला इंस्पेक्टर और उनके पति का मेरठ में वर्षों से इतना बड़ा कारोबार है, फिर भी उन्होंने कागजों में मेरठ के पते का जिक्र्र नहीं किया। इस पर जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली है। लेकिन, यह साफ हो गया है कि उनकी जो संपत्ति यहां है, उसके बाद भी उन्होंने मेरठ का पता छिपाया। सवाल यह भी हैं कि क्या उन्होंने मेरठ में तैनाती पाने के लिए मेरठ का पता छिपाया।
विज्ञापन


 कहां से आयी करोड़ों की संपत्ति
इंस्पेक्टर नरगिस खान की जब 1999 में सुरेश शेखर यादव से शादी हुई तो उससे पहले वह मेरठ में महिला थाने की एसओ रह चुकी थीं। करोड़ों रुपये की कोठी, बार और रेस्टोरेंट की शुरुआत शादी से पहले हुई थी या फिर उसके बाद, पुलिस अधिकारी इसकी जांच की बात कह रहे हैं। ऐसे में वह संपत्ति के मामले में भी घिरती नजर आ रही हैं।

आईजी ने बैठाई जांच
महिला थाने में एसएसपी द्वारा की गई अचानक कार्रवाई और फिर इंस्पेक्टर नरगिस खान को प्रभारी निरीक्षक बनाने का मामला आईजी तक पहुंच गया। बुधवार को आईजी जोन आलोक शर्मा ने बताया, पता चला है कि नरगिस खान का गढ़ रोड पर नंदिनी बार बताया गया है। उनके पति का भी शराब का कारोबार होने की जानकारी मिली है। इस समय इंस्पेक्टर नरगिस खान नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित कोठी में रह रही हैं। यह भी जांच कराई जाएगी कि कागजों में उन्होंने मेरठ का पता दर्शाया है या नहीं।

नरगिस ने संभाला चार्ज
कप्तान की धमक के 24 घंटे बाद भी महिला थाना खौफ में है। इस बीच, बुधवार को नवनियुक्त महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान ने चार्ज संभाल लिया। मंगलवार को सीओ और एसओ समेत जहां 13 पुलिसकर्मियोें पर गाज गिरी थी, वहीं बचे स्टाफ ने चुप्पी साध ली है।

वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल
एसएसपी ने जिस समय महिला थाने पहुंचकर सीओ, एसओ को फटकारने की कार्रवाई की, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। चर्चा है कि इस वीडियो को महिला आयोग भेजा जा सकता है। इस पर एसएसपी घिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें