फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने गई विवाहिता से डॉक्टर ने कर डाला रेप

Thu, 27 Aug 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ डॉक्टर ने इलाज का झांसा देकर दुराचार किया। विवाहिता अपने मायके पहुंची थी।
विज्ञापन


आराम न होने पर मायके वाले जब विवाहिता को रुड़की ले गए तो डॉक्टर ने दुराचार की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पड़ोस के गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले विवाहिता अपने मायके में रहने आई थी। इसी बीच तबियत खराब होने पर वह दवाई लेने क्षेत्र के एक गांव रणसुरा खुर्द गई थी।
विज्ञापन


दूसरे डॉक्टर के पास ले गए तो चला पता
यहां एक झोलाछाप डॉक्टर से कई दिन इलाज के बाद तबियत में सुधार न होने पर मायके वाले उसे रुड़की के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने विवाहिता के साथ दुराचार की आशंका जताई। मायके वालों की पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि  रणसुरा खुर्द में डॉक्टर की दुकान चलाने वाले मखियाली निवासी नफीस ने उसके साथ दुराचार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजन विवाहिता को लेकर सीधे कोतवाली लक्सर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें