फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर्ष के हत्यारे नहीं पकड़े तो आईजी का घेराव’

Mon, 14 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चार दिन में हर्ष के हत्यारे गिरफ्तार नहीं किए गए तो आईजी का घेराव किया जाएगा। मासूम की मौत को लेकर भी पुलिस गंभीर नहीं है। बढ़ते अपराधों को रोकने में पुलिस का रवैया ठीक नही है।
विज्ञापन


रविवार को जटपुरा में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाकियू, रालोद और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मासूम के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ऐसे दुखदायी हत्या पर भी पुलिस लापरवाही बरत रही है। हर्ष के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा। उन्होंने एसएसपी से फोन पर बातचीत की ओर चेतावनी दी कि अगर चार दिन में गिरफ्तारी नही हुई तो आईजी मेरठ का घेराव किया जाएगा। राजकुमार  करनावल, अतुल, कपिल, अशोक,  चंद्रपाल फौजी, रविंद्र दौरालिया, सतवीर जगेठी, हरेंद्र जानी, बिरेश प्रधान, जगवीर दबुथवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद, भाजपा और बसपा के नेता पहुंचे
यूपी पुलिस के सिपाही सुमित के ढाई वर्ष के बेटे हर्ष की जघन्य हत्या के खुलासे के लिए कई दलों के पदाधिकारी गांव पहुंचे। रालोद जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, राजेंद्र चिकारा, भाजपा नेता संजय चौधरी, कुलवंत सोलंकी, हरेंद्र हुड्डा, कपिल शर्मा, ओमप्रकाश राठी, कुलंवत सोलंकी, बसपा नेता उम्मीदवार शैलेंद्र जैनपुर, शैलू चिदौड़ी, सतपाल पेपला, नवाब लखवाया, गोटी सलाहपुर भी पहुंचे। आंदोलन की चेतावनी दी गई।

ऐसे की थी मासूम की हत्या
करीब 10 दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए मासूम का अपहरण कर लिया था। दो दिन बाद हर्ष की लाश एक खेत से बरामद हुई थी। मासूम के दोनों हाथ और पैर काटे गए थे। ग्रामीणों ने नरबलि की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले में कई तांत्रिकों से पूछताछ की, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। एसओ को ग्रामीणों ने बंधक बनाया था।

भावुक हुए भाकियू अध्यक्ष
शोक सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस को रवैये में सुधार होना होगा। अब किसान मुद्दों पर आंदोलन बाद में होगा, पहले हर्ष के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें