फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की गला घोंटकर हत्या, बोरे में बंद कर फेंकी लाश

Wed, 26 Dec 2018 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सुरैया बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की अपहरण के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उसकी बोरे में बंद हाथ-पैर बंधी हालत में लाश गंगनहर में झाड़ियों में अटकी मिली। पुलिस की गिरफ्त में आए दंपति समेत तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला बताया गया है। महिला नगरपालिका खतौली से वर्ष 2012 में चेयरमैन पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुकी थी। महिला आठ दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस पकड़ में आए हत्यारोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


खतौली के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सुरैय्या बेगम (50) पत्नी सपा नेता चौधरी मेहरबान 18 दिसंबर को इस्लामनगर निवासी महिला से उधार दिए गए रुपये लेने की बात कहकर घर से गई थी। 

इसके बाद से ही वह लापता थी, जिसकी गुमशुदगी बेटी हुमा ने दर्ज कराई थी। सोमवार को ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा भी किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जाहिदा, उसके पति नवाब व इमरान को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में सुरैय्या की गला घोंटकर हत्या करने और लाश को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंकने का जुर्म कबूल किया। इस पर पुलिस ने दोपहर बाद हत्यारोपियों की निशानदेही पर गंगनहर से बोरे में बंद सुरैय्या बेगम लाश को बरामद कर लिया, जिसे आनन-फानन में मोर्चरी भेज दिया। हत्यारोपियों ने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर बोरे में डाला गया था। 

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में सुरैय्या की हत्या की गई है, जिसके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हंगामे की आशंका के चलते पीएसी के साथ ही कई थानों की फोर्स को भी कस्बे में ही तैनात है। सुरैय्या बेगम ने वर्ष 2012 में खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें