फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से बुलाकर युवक की हत्या, ट्यूबवेल पर पड़ी मिली लाश, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Thu, 14 Nov 2019 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में गांव कमालपुर निवासी अनुसूचित जाति के युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव आदमपुर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। शव के पास ही रस्सी भी मिली। पुलिस ने युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी पंकज उर्फ गुड्डू (26) पुत्र जोगीदास ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करता था। बुधवार रात करीब आठ बजे गांव का ही रमेश नामक युवक पंकज को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे ग्रामीणों ने कमालपुर-आदमपुर मार्ग स्थित अतर सिंह की ट्यूबवेल पर युवक का शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान लापता पंकज उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। लापता युवक की हत्या की सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश व एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

एसओ ने बताया कि शव के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान हैं और शव के पास ही रस्सी भी पड़ी मिली। संभवत: इसी रस्सी से युवक का गला घोंटा गया होगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए पास में पड़ी मिली रस्सी को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक पंकज की मां बिरमो ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घर से बुलाकर ले जाने वाले रमेश को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोबाइल चिप से खुला कत्ल का राज, वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
गांव कमालपुर में युवक की हत्या के मामले में जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। हालांकि रस्सी के अलावा, घटनास्थल से ऐसा कुछ ओर नहीं मिला, जिससे घटना का जुड़ाव मिल सके।

मां-बहन के साथ रहता था पंकज
गांव कमालपुर निवासी पंकज उर्फ गुड्डू गांव में अपनी मां बिरमो व बहन गुड़िया के साथ रहता था। उसके दो बड़े भाई अपने परिवार के साथ हरियाणा में किसी शहर में रहकर वहीं किसी फैक्टरी में काम करते हैं।

इन्होंने कहा...
एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि युवक को बुधवार शाम उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। उक्त युवक को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रहा है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उससे मिले सुरागों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कुछ सुराग मिले भी हैं, जिन पर काम किया जा रहा है और दो-तीन दिन में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें