उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में मंगलवार को सरेआम एक मंदिर के पुजारी की लाठियों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रमाला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह किशनपुर बराल के शिव मंदिर में कृष्ण गिरि महाराज की लाठी- डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राधेगिरी महाराज ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पिछले एक साल से महंत की गद्दी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/