फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाके से ठकठक गैंग ने महिला मेजर की कार से उड़ाए मोबाइल

Wed, 27 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा में ठकठक गैंग ने सोमवार शाम महिला सैन्य अधिकारी की कार से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। वारदात शहर के सबसे व्यस्त सेक्टर-71 चौराहे पर शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। मामले में महिला सैन्य अधिकारी ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दी है। पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


वारदात सेक्टर-31 में रहने वाली सेना की मेजर भारती बिष्ट के साथ हुई है। वह इन दिनों ग्रेटर नोएडा में तैनात हैं। उनके पति भी कर्नल हैं। मेजर भारती बिष्ट ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपनी अमेज कार से ग्रेटर नोएडा से नोएडा अपने घर लौट रहीं थीं।

सेक्टर-71 चौराहे पर लाल बत्ती होने से उन्होंने अपनी कार रोकी। कार रुकते ही 30 वर्षीय एक व्यक्ति उनकी कार के पास आया और दूसरी तरफ के अगले शीशे पर जोर-जोर से ठकठक करने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने कार के अंदर से मामला समझने का प्रयास किया, लेकिन उसने शीशा खोलने को कहा। भारती ने कार का शीशा खोला तो ठकठक कर रहे व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह देखकर गाड़ी चलाया करें।

इतने में एक और व्यक्ति ड्राइविंग सीट की तरफ का शीशा खटखटाने लगा। भारती ने ड्राइविंग सीट का शीशा खोलकर उससे बात करने का प्रयास किया, इतने में दूसरी तरफ खड़ा व्यक्ति कार में बायीं तरफ की अगली सीट पर रखे उनके  दो कीमती मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

भारती को उनके जाने के बाद ही पता चला कि मोबाइल चोरी हो गए। उन्होंने आरोपियों को आसपास देखने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं दिखे। इसके बाद वह अपने घर चली गईं और पति को फोन कर सूचना दी। मंगलवार को भारती ने थाना सेक्टर-49 पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने उन्हें जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें