घायल युवक से जानकारी लेते विधायक
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात की जानकारी लगते ही भाजपा हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और किठौर विधायक सतवीर त्यागी पहुंचे। दोनों विधायकों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा। पुलिस अधिकारियों से उन्होंने बात कर इस वारदात पर नाराजगी भी जताई। भाजपा नेता अजित सिंह का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पहले विवाहिता बरामद नहीं हुई और अब हिस्ट्रीशीटर ने उसके भाई पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर परीक्षितगढ़ में महापंचायत हो सकती है। क्योंकि विवाहिता के अपहरण के दौरान भी हिंदू संगठन ने कई बार थाने पर हंगामा किया था।
शहजाद की गिरफ्तारी में फंसा पेंच
एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी के संबंध में हाईकोर्ट का एक आदेश आया है, जिसमें शहजाद और महिला को सुरक्षा देने की बात कही गई है। कोर्ट के आदेश में दोनों को एक महीने के अंदर एसएसपी के सामने प्रस्तुत होने का जिक्र है। इस आदेश और घटना को देखते हुए पुलिस ने शहजाद की गिरफ्तारी के लिए कोई दबिश नहीं दी। हालांकि एसएसपी का कहना है कि महिला की शहजाद से दूसरी शादी है। इसका जिक्र हाईकोर्ट के आदेश में नहीं है। इसको देखते हुए मेरठ पुलिस हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
एसएसपी ऑफिस से पीछे तो नहीं लगे
पैरोकार संदीप को जान का खतरा था। एसएसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाकर लौटते समय संदीप पर हमला हुआ है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं एसएसपी ऑफिस से तो हमलावरों ने संदीप का पीछा नहीं किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि संदीप की बहन को हिस्ट्रीशीटर शहजाद अगवा करके ले गया था। मुकदमा परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर शहजाद पुलिस टीम पर हमले के केस में वांछित चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर शहजाद व संदीप की बहन एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट में पेश हो गए थे। जहां पर दोनों ने कोर्ट मैरिज करना बताया है। संदीप पर हमले के मामले में शहजाद नामजद और दो अज्ञात लोगों पर भावनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/