फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गृह क्षेत्र में पुलिस की किरकिरी, हथियार दिखा छुड़ा लिया आरोपी

Fri, 18 May 2018 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/जंजैहली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में मंडी पुलिस की एक बार फिर किरकिरी हुई है। जंजैहली थाना के तहत चार किलोग्राम चरस के साथ धरे गए दो में से एक आरोपी को हथियार के दम पर छुड़ा लिया गया। चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी किसान बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है जबकि पुलिस हिरासत से छुड़वाने के मामले में एक महिला समेत अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जंजैहली थाना में टेक चंद अन्वेषणाधिकारी विशेष अन्वेषण इकाई व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ सुरागबरारी के बोहड़ीधार के नजदीक थे। इसी बीच दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे।
विज्ञापन


शक होने पर उनको चेकिंग के लिए रोका। तभी एक व्यक्ति वहां पर आया और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पूछा तो वह भाग गया।

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर ले गए

कुछ ही देर में महिला समेत कुछ लोग हथियार और कृषि उपकरणों से लैस होकर आ पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया और चरस के एक आरोपी लेद राम, गांव विशलाला डाकघर खुनाची तहसील थुनाग को पुलिस से छुड़ाकर ले गए।

जोगणीधार में धरा गया दूसरा आरोपी ताराचंद, गांव व डाकघर सुमाकोठी तहसील करसोग जिला मंडी पुलिस की गिरफ्त में ही है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने मौके पर लड़ाई झगड़ा किया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लेद राम भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है जबकि झगड़ा करके आरोपी को भगाने के मामले में महिला समेत कुछ लोगों पर  धारा 186, 147,148, 149, 506, 224 के तहत मुकदमा कायम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें